Thursday, October 22nd, 2026

महंगी हो गई 1 से हवाई यात्रा

रायपुर
1 अप्रैल से हवाई यात्रियों की जेबों पर सीधा 600 रुपए का अतिरिक्त भार पडऩे वाला है और भर 31 मार्च को रात 12 बजे से पडऩे लगेगा। जिन यात्रियों ने पहले टिकिट बुक कराई थी उन्हें अवश्य इसमें राहत मिली है।

1 अप्रैल से देश के सभी एयर पोर्ट पर यूजर डेव्हलपमेंट फीस लागू की जा रही है जिससे रायपुर का स्वामी विवेकानंद विमानतल भी अछूता नहीं रहा। हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट अब प्रति यात्री 500 रुपए अतिरिक्त देना होगा। यानी अब जो भी टिकट 1 अप्रैल से बुक होगी उसमें 500 अतिरिक्त यूडीएफ देना होगा। इसके अलावा एविशयन सिक्यूरिटी को 150 रुपए से बढ़ाकर 200 कर दिया गया है। ये नई व्यवस्था आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। जारी शेडयूल के अनुसार 550 रुपए प्रति यात्री अतिरक्ति फीस देना होगा। यही नहीं विमान लैडिंग की फीस में भी 45 प्रतिशत वृद्धि की गयी है। हर विमान की लैडिंग पर एयरलाइंस को 10 हजार के बदले अब 14500 रुपए देना होगा।

 

#महंगी

Source : Agency

पाठको की राय